पूरी खबर एक नजर,

  • एयरलाइन ने किया उड़ानों को स्थगित
  • टिकट होगा रिफंड 

श्रीलंका जाने वाली सभी उड़ानों को स्थगित किया गया

राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहे श्रीलंका के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी हो रही है। मौजूदा जानकारी के अनुसार एयरलाइन फ्लाई दुबई ने कहा है कि श्रीलंका जाने वाली सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है।

इसके अलावा एयरलाइन ने यह भी कहा है कि जिन यात्रियों ने अपना टिकट बुक कर लिया था उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा। सोमवार को एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि Dubai और Colombo Airport (CMB) के बीच 10 जुलाई से उड़ानों के संचालन पर पाबंदी लगा दी गई है।

टिकट कर दिया जाएगा रिफंड

बताया गया है कि यह नोटिस अगले आदेश तक जारी रहेगा। आगे के फैसले आगे की स्थिति पर निर्भर करेंगे। प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने टिकट बुकिंग किए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।