एक व्यक्ति को बाढ़ का पानी बहा कर ले 

शुक्रवार को Fujairah में एक व्यक्ति को बाढ़ का पानी बहा कर ले गया था। उस व्यक्ति की बॉडी को Fujairah पुलिस ने ढूंढ लिया है। बॉडी को Al Hillah इलाके में पाया गया है। वह व्यक्ति अपनी कार से जा रहा था तभी पानी का तेज बहाव उसे बहाकर ले गया।

भारी बारिश के समय पहाड़ों के आस पास नहीं जाना चाहिए

पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग निवासी बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। पुलिस का कहना है कि लोगों को ऐसी स्थिति में पुलिस और आंतरिक मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करना चाहिए। भारी बारिश के समय पहाड़ों के आस पास नहीं जाना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।