सऊदी अरब की लो कॉस्ट एयरलाइन Flyadeal ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है. एयरलाइन ने 31 मार्च 2026 तक तीन खास रूट पर अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल करने का ऐलान किया है. जिन लोगों ने इन रूट पर टिकट बुक की थी, उन्हें सीधा मैसेज और ईमेल भेजकर जानकारी दी जा रही है. एयरलाइन ने साफ कहा है कि जब तक फ्लाइट कन्फर्म होने का मैसेज ना आए, तब तक यात्री एयरपोर्ट की तरफ ना जाएं.

किन जगहों की फ्लाइट्स हुई हैं कैंसिल?

Flyadeal ने हालात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल तीन शहरों की उड़ानों पर रोक लगाई है. यह फैसला सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी के साथ मिलकर लिया गया है. जिन जगहों की फ्लाइट्स 31 मार्च तक पूरी तरह से रद्द रहेंगी, उनकी लिस्ट इस प्रकार है:

  • Dubai (UAE)
  • Amman (Jordan)
  • Damascus (Syria)

कंपनी के सीईओ Steven Greenway की देखरेख में एयरलाइन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस कैंसिलेशन का असर उनकी बाकी उड़ानों पर नहीं पड़ेगा. Flyadeal का 90 प्रतिशत नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है और बाकी डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट्स अपने तय समय पर चल रही हैं.

टिकट बुक कर चुके यात्रियों को क्या ऑप्शन मिलेगा?

जिन लोगों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, एयरलाइन ने उन्हें नुकसान से बचाने के लिए कई विकल्प दिए हैं. अगर आपने इन तीनों में से किसी भी जगह का टिकट लिया था, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से नीचे दिए गए ऑप्शन चुन सकते हैं.

  • फुल रिफंड: यात्री अपने टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं. रिफंड रिक्वेस्ट के लिए कंपनी की तरफ से एक लिंक शेयर किया गया है.
  • फ्री रीबुकिंग: आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज या किराये में अंतर दिए अपनी यात्रा की तारीख को आगे बढ़ा सकते हैं.
  • दूसरी फ्लाइट का विकल्प: अगर उसी रूट पर कोई और विकल्प मौजूद हुआ तो एयरलाइन आपको किसी दूसरी फ्लाइट से भेजने की सुविधा भी देगी.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो किसी भी तरह की यात्रा की प्लानिंग करने से पहले Flyadeal की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके X अकाउंट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com