दुबई की प्रमुख एयरलाइन flydubai ने इटली के लिए अपनी उड़ानों में बड़ा विस्तार किया है। कंपनी ने जानकारी दी कि 31 जुलाई 2026 से मिलान-बरगामो (Milan-Bergamo) के लिए दैनिक उड़ानों को बढ़ाकर डबल-डेली किया जा रहा है, साथ ही नेपल्स के लिए भी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है ताकि दुबई से इटली के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया जा सके।
👉: सऊदी अरब पर ड्रोन हमला: कतर ने निंदा करते हुए कहा, यह सऊदी की सुरक्षा के लिए है बड़ा खतरा।
नेपल्स एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस का असर
नेपल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAP) पर होने वाले मेंटेनेंस के कारण 1 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच एक अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान, दुबई इंटरनेशनल (DXB) से जाने वाली उड़ानें नेपल्स के बजाय Salerno Costa d’Amalfi और Cilento Airport (QSR) पर उतरेंगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने पहले से नेपल्स के लिए बुकिंग की है, उन्हें अपने आप सालेर्नो (Salerno) की फ्लाइट में री-बुक कर दिया जाएगा ताकि उनकी यात्रा में कोई परेशानी न आए। नेपल्स के लिए सामान्य सेवा 1 दिसंबर 2026 से दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
इटली नेटवर्क का नया शेड्यूल
flydubai के सीईओ Ghaith Al Ghaith ने बताया कि मिलान और नेपल्स उनके मुख्य केंद्र हैं और वे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहे हैं। इस विस्तार के साथ अब एयरलाइन का इटली नेटवर्क कुछ इस तरह रहेगा:
- Milan-Bergamo: डबल-डेली उड़ानें।
- Naples: दैनिक उड़ानें (नवंबर में सालेर्नो रूट के साथ)।
- Catania: सप्ताह में तीन बार।
- Olbia: अगस्त के अंत तक सप्ताह में दो बार (सीजनल समर फ्लाइट्स)।
बता दें कि मिलान और नेपल्स के लिए ये फ्लाइट्स Emirates के साथ कोडशेयर पार्टनरशिप के तहत संचालित की जाती हैं, जिससे यात्रियों को एक ही टिकट पर सफर करने में आसानी होती है।
