सऊदी अरब की सस्ती एयरलाइंस flynas ने रियाद से मिस्र के अलेक्जेंड्रिया के लिए अपनी पहली सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इस नई सर्विस से अब यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर जाने में काफी आसानी होगी।

👉: Donald Trump का बड़ा बयान, ईरान मुद्दे पर NATO से जताई नाराजगी, अंकारा में दिया बयान

बता दें कि इस रूट की पहली फ्लाइट 6 जुलाई को उड़ान भर चुकी है। कंपनी का मकसद सऊदी अरब और अन्य अंतरराष्ट्रीय जगहों के बीच हवाई संपर्क को बेहतर बनाना है।

इस सीधी उड़ान की वजह से अब यात्रियों के पास यात्रा के लिए ज़्यादा विकल्प होंगे और उन्हें अलग-अलग फ्लाइट बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और यात्रा भी आसान हो जाएगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.