आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ऑफलाइन रिटर्न भरने को आईटीआर-2 फॉर्म जारी कर दिया है। इसे उन आय करदाताओं को भरना होगा, जिनकी वेतन के अलावा आवासीय संपत्ति से भी आय अर्जित होती है। ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए संबंधित फॉर्म आयकर विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

फिर इसे फॉर्म 16 से मिलान करते हुए या वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान हुई कुल आय के अनुसार भरना होगा। इसमें कुल आय, कुल बचत और टीडीएस की जानकारी भरनी होगी। फिर फॉर्म को स्कैन कर आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे पहले विभाग ने ऑफलाइन आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म जारी किए थे।

Limit ITR-2 भरने का

कौन भर सकता है यदि किसी करदाता का सालाना वेतन 50 लाख रुपये या इससे ज्यादा है तो उसे आईटीआर-2 फॉर्म भरना होगा। इसके तहत एक से ज्यादा संपत्ति से अर्जित आयनिवेश से मिले लंबी अवधि का पूंजीगत लाभ या हानि, 10 लाख से ज्यादा की डिविडेंड आय, खेती से हुई आमदनी या लॉटरी घुड़दौड़ में जीत क से हुए मुनाफे के बारे में बताना होता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।