एक और भारतीय क्रिकेटर का हुआ हादसा

कुछ समय पहले ही भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का भयानक हादसा हुआ था। अब एक और भारतीय क्रिकेटर के कार एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। विदर्भ के पूर्व कप्तान रहे प्रवीण हिंगनिकर का मंगलवार को भयानक कार हादसा हो गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर के का कार एक्सीडेंट महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के समृद्धी हाईवे पर हुआ है। समृद्धि हाईवे पर मेहकर तालुका के करीब क्रिकेटर की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

क्रिकेटर की पत्नी की मौके पर हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि प्रवीण हिंगनिकर की सुवर्णा हिंगनिकर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीण हिंगनिकर को चोटें आई हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह घटना मंगलवार को हुई जब दोनों पुणे में अपने बेटे के घर से मिलकर वापस नागपुर के लिए लौट रहे थे।