एक नजर पूरी खबर

  • स्पेन के पूर्व राजा खुआन कार्लोस ने छोड़ा देश
  • अरब किंग से धूस लेने के आरोप पर जारी सवालों के चलते छोड़ा देश
  • स्पेन की राजनीति में मची उथल-पुथल

Spain former king leaving country amid financial scandal

यूरोपीय देश स्पेन के पूर्व राजा खुआन कार्लोस ने अपने ऊपर लगे वित्तीय घोटाले के आरोपों की जांच के बीच आज अचानक देश छोड़ने का फैसला ले लिया। बता दे खुआन कार्लोस स्पेन के वर्तमान किंग फेलीपे VI के पिता हैं। वित्तीय घोटालों के लेकर चल रही जांच के बीच उनके इस कदम से देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है और वहां की राजशाही इस बहस में लोगोंं के निशाने पर आ गई है।

गौरतलब है कि स्पेन की शाही वेबसाइट पर 82 वर्षीय पूर्व राजा खुआन कार्लोस का एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने वर्तमान राजा और अपने बेटे किंग फेलीपे VI को लिखा है कि देश छोड़ने का फैसला उन्होंने उसी उत्सुकता के साथ लिया है, जिससे उन्होंने स्पेन की सत्ता संभाली थी। ऐसे में इस खबर ने स्पेन से लेकर अरब तक की राजनीतिक सत्ता को हिला दिया है।

बता दे कार्लोस ने साल 2014 में अपने बेटे के लिए गद्दी छोड़ी थी। उस समय उन्होंने सेहत ठीक न होने और वित्तीय घोटालों के आरोप लगने के कारण गद्दी छोड़ी थी। माना जाता है कि कार्लोस समझ गए थे कि अगर वे राजा बने रहे तो स्पेन की राजशाही की प्रतिष्ठा को भारी चोट लग सकती है, जिससे देश में राजशाही के भविष्य को लेकर गहरी सामाजिक और राजनीतिक बहस छिड़ने का खतरा था। ऐसे में इस दौरान के हालातों को देखते हुए उन्होंने गद्दी छोड़ने का फैसला कर लिया।

लेकिन अब देश छोड़कर चले जाने के बाद भी उनकी कानूनी समस्याएं कम नहीं होने वाली, बल्कि इसके कारण देश में राजशाही को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। हालांकि, इस घटना पर स्पेन की सरकार ने कहा है कि वो पूर्व राजा के फैसले का आदर करती है। लेकिन इसी सरकार में उप प्रधानमंत्री पाब्लो इग्लेसियस ने कहा है कि इस तरह बाहर का रास्ता पकड़ना “एक पूर्व राष्ट्र प्रमुख को शोभा नहीं देता।” हालांकि इन सब बयानबाजियों को सुनने के बाद भी पूर्व प्रिंस अपने देश छोड़ने के फैसले पर अड़े हुए है।

 GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment