बिटकॉइन ट्रेडर के साथ बदसलूकी और लूटपाट का आरोप

दुबई में बिटकॉइन ट्रेडर के साथ बदसलूकी और लूटपाट के आरोप में चार लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। चारों आरोपी एशियाई प्रवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल मार्च में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए इस बात की जानकारी दी थी।

तिजोरी से Dh1.7 million लेकर भाग गए

आरोपियों ने पीड़ित पर उसके घर में हमला कर दिया और तिजोरी से Dh1.7 million लेकर भाग गए। आरोपी घर में घुस गए और पीड़ित को बंधक बना लिया और तिजोरी की चाबी लेकर लूटपाट करने लगें।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अवैध तरीके से घुसपैठ करके देश में घुसे थे और लूटकर भाग गए। बाद मे उन्हें गिरफ्तार कर उन पर Dh1.7 million का जुर्माना लगाया गया है।