सऊदी अरब की एयरलाइन Flyadeal ने पाकिस्तान के लिए चार नई उड़ानों की घोषणा कर दी है। ये फ्लाइट्स 24 अगस्त  2025 से 26 अगस्त 2025 के बीच संचालित की जायेंगी। फरवरी 2025 में Flyadeal ने पहली बार जेद्दा और रियाद से कराची के लिए उड़ान शुरू की थी। अगस्त में चार नए रूट्स जुड़ने से एयरलाइन की पाकिस्तान में मौजूदगी दोगुनी हो जाएगी।

इन मार्गों पर मिलेगी सुविधायें 

प्रस्थान गंतव्य सप्ताह में उड़ानें
रियाद इस्लामाबाद 2 बार
रियाद पेशावर 2 बार
रियाद सियालकोट 3 बार
दम्माम कराची 3 बार

 

गौरतलब है कि 2024 में करीब 59 लाख (5.9 मिलियन) यात्रियों ने इन दोनों देशों के बीच यात्रा की। यह संख्या हर साल बढ़ रही है, जिसके कारण एयरलाइनों को अपनी क्षमता और सेवाएं बढ़ानी पड़ रही हैं। यही कारण है कि Flyadeal का पाकिस्तान में विस्तार हो रहा है।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

  • पहली बार रियाद से सीधे सियालकोट की सुविधा

  • कम कीमत, सीधी सेवा, तेज़ यात्रा

  • प्रवासी कामगारों, छात्रों, और धार्मिक यात्रियों के लिए सहूलियत

  • भीड़भाड़ वाले हवाई अड्डों पर दबाव में कमी