यमुना एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा

शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा हुआ जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार 8 लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 87 पर पहुंचते ही आगे चल रही एक कार का एक चक्का निकल गया।

छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत 

बोलेरो गाड़ी उसी चक्का से जा टकराई। फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ है। इस हादसे में केवल बोलेरो सवार लोगों को नुकसान पहुंचा है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे।