फ्रॉड खबरों से बचकर रहना जरूरी

सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का यकीन करने से पहले जांच करना जरूरी है कि वह सही भी है या नहीं। अगर आप इन खबरों का यकीन करते हैं तो आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि एक कंपनी की तरफ से लोगों की जमीन पर टावर लगाया जा रहा है।

जमीन पर टावर लगाने के बदले मिलेंगे लाखों रुपए

इस खबर में है जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन पर टावर लगवाता है तो उसे 45 लाख रुपए मिलेंगे साथ ही ₹45,000 महीने की सैलरी भी मिलेगी।

कहा गया है कि इसके लिए ₹3,800 कंपनी को जमा करने होंगे। बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे 3800 जमा करने होंगे।

 

फर्जी है खबर

लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। TRAI की तरफ से ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। इस खबर से बचकर रहने की जरूरत है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>