महिला के साथ हुई ठगी की घटना

ऑनलाईन स्कैम के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है। कई लोग इस तरह के स्कैम में फंसकर अपना लाखों रकम गवां देते हैं। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कूरियर डिलीवरी स्कैम में महिला ने Rs 1.38 lakh गवां दिए हैं। महिला ने अपने पार्सल रिसीव करने के लिए इस लिंक पर क्लिक किया था जिसके बाद उसके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला ने पार्सल का किया था ऑर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 वर्षीय महिला ने पार्सल रिसीव करने के लिए लिंक पर क्लिक किया था। महिला ने टेलर को कुछ कपड़े दिए थे जिसका वह इंतजार कर रही थी। महिला ने कॉल किया लेकिन 2 दिन के बाद भी महिला को पार्सल नहीं मिला। जब महिला ने इसके समाधान के लिए कॉल किया तो उससे 5 रुपए मांगे गए। बाद में महिला के अकाउंट से Rs 1.38 lakh कट गए।

बाद में महिला ने जब अपने दोस्त को पैसे भेजने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया तो पता चला कि उसके अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं थे। तब जाकर महिला को स्कैम के बारे में पता चला। महिला ने बैंक ब्रांच से डिटेल निकलवाया और फिर महिला ने इससे संबंधित स्कैम की जानकारी पुलिस को दी है।