ठगों ने नए तरकीब निकालें 

आजकल आपको ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई तरह से आर्थिक नुकसान का सामना कर सकते हैं। एक और तरह का फ्रॉड सामने आया है जिसमें 16.26 करोड़ की साइबर ठगी की गई है। एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें अपने अकाउंट 25000 में साइबर ठगों ठगी करने वाले लोगों को दे दिया था। आरोपी ने अकाउंट खोलकर ठगों को दे दिया था और इसके बदले में वह 25 हज़ार रुपए लेता था।

25 हजार में दे दिया था अपना अकाउंट

बताते चलें कि जिसने यह अकाउंट लिया उसे ट्रांजैक्शन पर 15 प्रतिशत कमीशन का वादा किया गया था। जिस व्यक्ति ने खाता को किराए पर लिया है उसपर 8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का आरोप है आई वह दिल्ली में सजा काट रहा है।

खाता धारक दीपक सोनी को जब गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि उसने अपना अकाउंट 25 हजार महीने के आधार पर मानव गर्ग को दे दिया है। वहीं मानव गर्ग उस खाते में होने वाले ट्रांजैक्शन का 40 प्रतिशत लेता था। मानव दिल्ली के अभिनव के संपर्क में था। अभिनव अभी जेल में है।

कैसे होती थी ठगी?

पावटा ए रोड निवासी अरविंद कालानी ने 28 नवंबर को पुलिस थाना महामंदिर में ठगी की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसका हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस है। उसके प्रोडक्ट यूरोप, अमेरिका सहित कई देशों में हैं। इस सिलसिले में अधिकतर कस्टमर विदेशी हैं।

आरोपियों ने पावटा ए रोड निवासी अरविंद कालानी, जो कि हैंडीक्राफ्ट बिजनेस चलाते हैं उनसे ठगी की थी। इसकी रिपोर्ट 28 नवंबर को लिखाई गई। पीड़ित को 4 तरह की मेंबरशिप ऑफर देकर लाखों रुपए लूट लिए थे।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।