Free cooking gas scam alert

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबरों से बचकर रहने की जरूरत है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सोशल मीडिया का फ्रॉड खबरें फैलाकर लोगों के साथ होगी की कोशिश की जाती है। साइबर अपराधी आजकल एक्टिव हैं और लोगों की छोटी सी गलती उन पर भारी पड़ती है। लोगों को हर तरह से सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर तेजी से फैल रही है।

तेजी से फैल रही खबर में क्या किया जा रहा है दावा?

बताते चलें कि तेजी से फैल रही इस खबर में यह दावा किया जा रहा है कि “फ्री कुकिंग स्टोव योजना” के तहत सभी महिलाओं को सरकार फ्री में सोलर स्टोव देगी जिसकी 10 साल की गारंटी है। इस मैसेज में अभी कहा गया है कि यह दावा केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

क्या है सच्चाई?

फैक्ट चेक में यह पता चला है कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। अगर आपके पास भी इस तरह कोई मैसेज आया है तो उसे पर यकीन ना करें और उसे आगे फॉरवर्ड ना करें।

https://x.com/PIBFactCheck/status/1806978650333483438?s=08

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>