गैस सिलेंडर के बढ़ते कीमतों से हुए परेशान 

दैनिक जीवन में गैस सिलेंडर का इस कदर महत्व है जिसे बढ़ती कीमतों के बावजूद चाह कर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन आम आदमी के पास कोई भी उपाय नहीं है जिसकी मदद से वह इन जरूरी खर्चों से बच सके। ऐसी स्थिति में मिली जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से एक मदद लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित होगी।

दो सिलेडर मिलेंगे मुफ्त

हालांकि, गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनाव के पहले ऐसा करना राजनीति की कड़ी बताई जा रही है जिसकी लोग खूब आलोचना भी कर रहे हैं लेकिन गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले लोगों के लिए खुशखबरी सुनाई है।

कहा गया है कि राज्य सरकार PM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 2 सिलेंडर भी मुफ्त में देगी। इसकी घोषणा 17 अक्टूबर को ही की गई है।

CNG और PNG पर लगने वाले VAT में 10 फीसदी की कटौती

इसके अलावा CNG और PNG पर लगने वाले VAT में 10 फीसदी की कटौती की है। दिवाली के ठिक पहले यह घोषणा लोग अपने लिए तोहफा समझ रहे हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।