तेजी से फैल जाती हैं खबरें

सोशल मीडिया पर तेजी से खबरें फैल जाती है जिसके कारण नकली खबरों को भी फैलने में अधिक समय नहीं लगता है। लोगों को फ्रॉड खबरों से बचने के लिए तमाम तरह की जानकारियां और चेतावनी दी जाती है ताकि उन्हें ताकि उन्हें ठगी से बचाया जा सके।

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से एक खबर फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के द्वारा एक योजना चलाई जा रही है जिसकी मदद से युवाओं को निशुल्क लैपटॉप दिया जा रहा है।

क्या है Prime Minister Free Laptop Scheme 2023 की सच्चाई?

इस खबर में यह दावा किया जा रहा है कि Prime Minister Free Laptop Scheme 2023 के तहत छात्रों को फ्री में लैपटॉप दिया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्यों के छात्रों को उसका लाभ मिलेगा।

लेकिन PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को पूरी तरीके से फर्जी पाया है और लोगों को चेतावनी दी है कि सरकार के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। ध्यान रखें कि कोई भी वस्तु फ्री नहीं मिलती। मुफ्त चीजों के सामने अपने विवेक का इस्तेमाल जरूर करें। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए इस तरह के स्कैम से दूर रहें।