होनहार छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप

“भारत सरकार की तरफ से देश छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जा रहा है. मुफ्त लैपटॉप का लाभ उठाने के लिए ऐप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करें” क्या ऐसा मैसेज आपको भी प्राप्त हुआ है? दरअसल, इस तरह का मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर ऐसा मैसेज आपको या आपके दोस्तों को मिला है तो सावधान हो जाएं। बेकार की लालच आपको अच्छी तरह फंसा सकती है, ध्यान रखें कि इस दुनिया में कोई भी वस्तु मुफ्त नहीं मिलती, हर चीज की कोई न कोई कीमत होती है। पीआईबी की तरफ से इसपर एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है?

क्या है सच्चाई?

दरअसल, इस तरह का मैसेज वायरल होने के बाद लोगों को इसके फर्जी होने पर इसलिए भी शक नहीं हो रहा है क्योंकि इस तरह के लोकलुभावन स्कीम सरकार की तरफ से दी जाती रहती है। यही कारण है कि लोगों को लग रहा है कि जरूर ये मैसेज सरकार की तरफ से ही होगा।

लेकिन सच यही है कि यह मैसेज फर्जी है, भूलकर भी इस पर क्लिक न करें। मुफ्त में लैपटॉप देने की किसी तरह की योजना सरकार की तरफ से उपलब्ध नहीं है। अगर आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपको लैपटॉप तो नहीं मिलेगा लेकिन आपका अकाउंट खाली जरूर हो जायेगा। यह खबर अपने दोस्त परिवार तक जरूर पहुंचाएं ताकी वह सुरक्षित रह सकें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>