RTA ने Eid Al Adha के दौरान निशुल्क पब्लिक पार्किंग की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार को Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा Eid Al Adha के दौरान निशुल्क पब्लिक पार्किंग की घोषणा की गई है जिसके अनुसार शनिवार 15 जून से लेकर के मंगलवार 18 जून तक निशुल्क पब्लिक पार्किंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। गुरुवार को आरटीए के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि इससे ईद के दौरान घूमने के लिए निकले लोगों को काफी सहूलियत मिलने वाली है।

हॉलिडे के दौरान दुबई मेट्रो और दुबई ट्राम की टाईमिंग में भी किया जायेगा बदलाव

अधिकारियों के द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गई है कि हॉलीडे के दौरान दुबई मेट्रो और दुबई ट्रेन की टाइमिंग में भी बदलाव किया जाएगा। Red और Green Lines की टाईमिंग में बदलाव किया गया है। Dubai Tram का संचालन शनिवार को सुबह 6am से लेकर 1am तक, फिर रविवार 9am से लेकर 1am तक और सोमवार से लेकर शनिवार यानी कि 17 जून से लेकर 21 जून तक 6am से लेकर 1am तक किया जाएगा।

हॉलिडे के दौरान सभी RTA Customer Happiness Centres बंद रहेंगे। हालांकि Umm Ramool, Deira, Barsha, और Al Kifaf में स्मार्ट कस्टमर की सेवा दी जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>