यात्रियों के लिए सुनाई गई अच्छी खबर, यात्रा हुई आसान

विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई कैबिनेट की तरफ से भारत समेत कई देशों के लिए एक खुशखबरी सुनाई गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि इन देशों के यात्रियों को यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी किया जायेगा। मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने की अनुमति मिलने के बाद यात्रियों को कई तरह की सहूलियत दी जाती है। यानी कि यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

किन देशों को मिलेगी मुफ्त पर्यटक वीजा की सेवा?

भारत

चीन, 

रूस,

मलेशिया,

जापान,

इंडोनेशिया और

थाईलैंड

इस बात की जानकारी मंगलवार को खुद श्रीलंका में विदेश मंत्री अली साबरी ने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। यह कहा गया है कि इन चुनिंदा देशों के यात्रियों पर यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यानी कि एक कम बजट में आप एक आसान यात्रा कर सकते हैं। बजट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।