फुज़ैरह के शासक शेख हमद बिन मोहम्मद अल शरकी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य में फुज़ैरह पोर्ट्स अथॉरिटी (Fujairah Ports Authority) के गठन का आदेश दिया है। इस कदम से बंदरगाहों के कामकाज और प्रबंधन में बड़ा बदलाव आने वाला है।

शेख हमद बिन मोहम्मद अल शरकी, जो सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और फुज़ैरह के शासक हैं, ने 18 जून 2026 को एमिरी डिक्री नंबर 2 of 2026 जारी किया। यह नया आदेश 1984 के पुराने नियम (एमिरी डिक्री नंबर 1 of 1984) में बदलाव करने के लिए लाया गया है।

इस नए आदेश के तहत Fujairah Ports Authority को एक पब्लिक अथॉरिटी के तौर पर बनाया गया है। इसका मतलब है कि अब इस अथॉरिटी की अपनी एक कानूनी पहचान होगी। साथ ही, इसे अपने लक्ष्यों को पूरा करने और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक रूप से स्वतंत्र रखा गया है।

यह नया नियम जारी होने की तारीख से ही लागू हो गया है और इसे सरकारी गजट (Official Gazette) में भी प्रकाशित किया जाएगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.