Fujairah के Wadi Wurayah National Park को UNESCO World Heritage List में शामिल किया गया है। यह ऐतिहासिक ऐलान 25 जुलाई 2026 को साउथ कोरिया के बुसान में आयोजित UNESCO की 48वीं बैठक में किया गया। यह UAE की तीसरी ऐसी साइट है जिसे यह सम्मान मिला है, लेकिन प्राकृतिक धरोहर के तौर पर यह देश की पहली ऐसी जगह है।

🚨: Kuwait का फैसला: 48 घंटे में फिर खुलेगा Abdali बॉर्डर, ईरान-अमेरिका के तनाव के बीच हुआ था ड्रोन हमला

Wadi Wurayah की खासियत

इस पार्क को उसकी बेहतरीन जैव विविधता और खास भौगोलिक बनावट के लिए पहचाना गया है। यह जगह अरब प्रायद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण ताजे पानी के इकोसिस्टम में से एक है। UNESCO ने इसे Criterion (ix) के तहत मान्यता दी है, जो पारिस्थितिक और जैविक प्रक्रियाओं के संरक्षण को दर्शाता है। इस उपलब्धि के पीछे UAE Ministry of Culture और Fujairah Environment Authority की मेहनत शामिल है।

पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा कदम

यह दर्जा मिलना UAE के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है। Wadi Wurayah को पहले भी कई पहचान मिल चुकी हैं। इसे 2009 में प्रोटेक्टेड नेचर रिजर्व घोषित किया गया था, 2010 में रामसर कन्वेंशन के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि का दर्जा मिला, 2013 में यह UAE का पहला नेशनल पार्क बना और 2018 में इसे UNESCO Biosphere Reserve के रूप में मान्यता दी गई थी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com