अब न पेट्रोल की होगी दरकार और न ही डीजल या सीएनजी जैसे महंगे ईंधन की जरूरत होगी. अगस्त महीने से कार सड़कों पर इथेनॉल से चलेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगस्त महीने में बाजार में इथेनॉल से चलने वाली कार आ जाएगी.,

बीजेपी ने आज (23 जून, शुक्रवार) मुंबई में एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. मोदी @ 9 अभियान के तहत आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी दी.

इस राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशिष शेलार भी मौजूद थे.

इस कार्यक्रम में ये सभी नेता केंद्र सरकारी की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारियां दे रहे थे. इसी सिलसिले में नितिन गडकरी ने पिछले नौ सालों में भारत ने कितनी तरक्की कर ली है, इसकी मिसाल देते हुए यह कहा कि अगस्त महीने से बाजार में इथेनॉल से चलने वाली कार भी आ रही है.

100 फीसदी बायो इथेनॉल से चलने वाली बाइक और कार, आ जाएगी बाजार

नितिन गडकरी ने कहा कि, अगस्त महीने से इथेनॉल से चलने वाली न सिर्फ कार बल्कि बाइक भी बाजार में उतरेगी. इस तरह अब ग्राहकों को इथेनॉल से चलने वाले चार पहिए के साथ ही दो पहिया वाहन भी उपलब्ध होंगे. टोयोटा कंपनी इन गाड़ियों को लॉन्च कर रही है. ये गाड़ियां 100 फीसदी बायो इथेनॉल से चलेंगी और पेट्रोल से इथेनॉल ईंधन काफी सस्ता पड़ेगा. प्रदूषण भी नहीं होगा.

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।