वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला फंगस, यात्री ने पोस्ट कर जताई नाराजगी, रेलवे का आया बयान

एक यात्री ने शेयर किया पोस्ट

वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो कि चिंताजनक है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक व्यक्ति वंदे भारत से सफर कर रहा था और खाना ऑर्डर किया था। उसने जो खाना ऑर्डर किया था उसे देखकर उसके होश उड़ गए। यात्री ने एक तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। यात्री ने बताया है कि जो दही उसे खाने के लिए दी गई थी उसमें फंगस लगा था।

वंदे भारत को लेकर भारत वासियों में क्रेज है। ऐसे में इससे संबंधित यह पोस्ट लोगों में दिलचस्पी का विषय बना। तेजी से वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि अब इस तरह का खाना खाकर वह बीमार जरूर पड़ जायेंगे।

देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रहा था पीड़ित

बताया गया कि पीड़ित देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रहा था। इसी दौरान वंदे भारत में यह दही दिया गया था। वहीं भारतीय रेलवे का भी इस पर बयान आया है जिसमें कहा गया है कि सर प्लीज पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज में शेयर करें।