टैब लेने वाले के लिए अच्छी खबर

अगर आप नया टैब लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साऊथ कोरिया की कंपनी Samsung ने अपने लेटेस्ट टैब की जानकारी सांझा की है। भारत में Galaxy Tab A9 और Galaxy Tab A9+ अमेजन की वेबसाइट पर The Great India Festival Sale के दौरान उपलब्ध होगा।

क्या हैं टैब के Specifications?

Galaxy Tab A9 में 800 x 1,340 px resolution और 60Hz refresh rate के साथ 8.7-inch IPS LCD दिया जा रहा है। यह MediaTek Helio G99 chipset से लैस है। इसमें 4GB RAM और 64GB storage दिया गया है। इसमें 2MP front-facing camera दिया गया है। इसकी बॉडी डाइमेंशन 211 x 124.7 x 8 mm है।

वहीं Galaxy Tab A9+ की बात करें तो इसमें 1,200 x 1,920 px resolution और 90Hz refresh rate के साथ 11-inch IPS LCD दिया गया है। Qualcomm SM6375 Snapdragon 695 5G से लैस है। इसमें 8GB RAM और 128GB storage दिया गया है। Li-Po 7040 mAh battery दी गई है और इसका डाइमेंशन 257.1 x 168.7 x 6.9 mm है।

क्या है इसकी कीमत?

Galaxy Tab A9 के 4GB RAM + 64GB storage वेरिएंट की कीमत Rs. 12,999 और Wi-Fi + 5G variant की कीमत ₹15,999 है। Galaxy Tab A9+ के 8GB RAM + 128GB storage की कीमत Rs. 20,999 है और Wi-Fi + 5G variant की प्राइस डिटेल अभी नहीं पता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>