पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पैसे लेकर भाग गए 

संयुक्त अरब अमीरात में ऐसी कई तरह की घटनाएं आती हैं जिसमें पुलिस अधिकारी बनकर आरोपी कई लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें पिछले साल मई में दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उन्हें किडनैप कर उनके साथ बदसलूकी की और ठगी भी की गई।

6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

बताते चलें कि दुबई के Naif इलाके में एशियाई नागरिकता के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ितों ने बताया कि जब वह पैसे लेकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें रोका गया हो पुलिस अधिकारी के भेष में आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

5 साल जेल की सजा सुनाई गई है और Dh2.6 million का जुर्माना लगाया गया

नकली पुलिस अधिकारी बने आरोपियों को जब आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया और पीड़ितों को एक वाहन में भर दिया। उन्हें Al Qusais ले जाया गया और पैसे लूट लिए गए। शिकायत के बाद आरोपियों की जांच की गई और उन्हें गिरफ्तार कर सजा दे दी गई है। उन्हें 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है और Dh2.6 million का जुर्माना लगाया गया है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।