गाड़ी का फर्जी कागज बनाने वाला गैंग पकड़ाया, पैसे लेकर थमाते थे नकली लाइसेंस

Satyam Kumari7 May 20231 min read2 viewsExtra

कागज बनाने के चक्कर में पकड़े गए

वाहन का कागज बनाने से पहले बनाने वाले की वैधता जांच लेनी जरूरी है। दरअसल अभी फिलहाल ऐसे गिरोह का पता चल रहा है जो वाहन मालिकों को नकली कागज बनाकर थमा दे रहे हैं। शनिवार को चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में एक अंतर्राज्यीय गिरोह का फंडाफोड़ हुआ है जो गाड़ी का नकली कागज बनाने में माहिर हैं।

बताते चलें कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपियों के खिलाफ टीम गठित कर जांच की जा रही थी। इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी के बाद पुलिस सक्रिय तौर पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन पेपर बनाकर वह लोगों को लूटा करते थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

गैंग के दो लोग हुए गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनका गैंग बिहार, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाण आदि स्थानों पर सक्रिय तौर पर काम कर रहा है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर, आदि चीजें भी बरामद कर ली गई हैं। आरोपी नकली स्मार्ट कार्ड बनाकर उसकी मदद से नकली गाड़ी का कागज बनाकर दे देते थे।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment