पूरी खबर एक नज़र,

  • सोने की मूर्ति चुराने का आरोप
  • पुलिस अधिकारी बनकर आए थे आरोपी 

सोने की मूर्ति चुराने का आरोप

दुबई की मनी एक्सचेंज से सोने की मूर्ति चुराने के आरोप में 6 लोगों के समूह को दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपियों पर Dh374,000 जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपियों ने गोल्डन स्टेच्यू के अलावा Dh365,000 रकम भी चुराया था।

पुलिस अधिकारी बनकर चोरी का आरोप

दुबई कोर्ट ने बताया है कि वह पुलिस अधिकारी बनकर Al Refaa इलाके में स्थित दुबई एक्सचेंज में छापा मारने का नाटक कर रहे थे। चोरी करने के बाद वह तुरंत भाग गए। एक पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका हाथ तार से बांध दिया था और किसी तरह की हरकत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

इन्हीं गैंग के दो सदस्य पर पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगा है। जिसके बाद इनके जेल की सजा को 6 महीने और बढ़ा दिया गया है और Dh900 का भी जुर्माना लगाया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।