गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि और मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

₹48.50 तक की बढ़ोतरी

बताते चलें कि 19 किलो वाले commercial LPG cylinder की कीमतों में ₹48.50 की बढ़ोतरी की गई है। यानी कि अब अलग अलग शहरों के लिए गैस की कीमतों में बदलाव किया गया है। 19 किलो एलपीजी गैस की कीमतें दिल्ली में ₹1,740 जो कि पहले ₹1,691.50 थी। वहीं 12 किलो वाले Trade LPG cylinders की कीमतों में भी 12 रुपया का हाइक है।

इस कारण अलग-अलग सेक्टर की सेवाओं की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि रेस्टोरेंट होटल और दूसरी कई बिजनेस कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनके प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें कि घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>