मलेशिया की राजधानी Kuala Lumpur में भयंकर आग लगने की जानकारी मिली है। यह घटना तब हुई जब सभी लोग ईद की तैयारियां कर रहे थे। मंगलार को Malaysian gas pipeline में लगी इस आग में कई लोग घायल हुए हैं।

अब तक 82 लोगों को बचाया गया

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस आग में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार अब तक करीब 82 लोगों को बचा लिया गया है। इस गैस पाइपलाइन का लीकेज करीब 500 metres तक फैल गया था।

इस दौरान सभी लोग ईद की तैयारियां में जुट थे। घटना के बाद तुरंत सभी लोगों को घर से निकाला गया। एक पीड़ित ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अचानक से एक बड़ा धमाका सुनने को मिला जिसके बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। सभी लोग अपना अपना घर छोड़कर बाहर भागने लगें। सभी लोग चिल्लाते हुए घर से भाग रहे थे और डरे हुए थे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>