गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Petroleum and oil marketing companies ने गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की गई है। 19 kg Commercial LPG cylinder की कीमतों में ₹171.50 की कटौती की गई है।

कटौती 19 किलो वाले गैस सिलेंडर पर होगा लागू

दिल्ली में अब 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत ₹1856.50 हो गई है। पहले इसकी कीमत 2028 रुपए थी। वहीं कोलकाता में 19 किलो सिलेंडर का कीमत अब ₹1960.50 होगा जो कि पहले ₹2132.00 था। मुंबई में 19 किलो सिलेंडर का कीमत अब ₹1808 होगा जो कि पहले ₹1980 था। चेन्नई में 19 किलो सिलेंडर का कीमत अब ₹2021 होगा जो कि पहले ₹2192 था।

कमर्शियल एलपीजी की कीमत पिछली बार 1 सितम्बर को ₹91.50 से कम किया गया था। सूत्रों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।