कई स्थानों पर घूमने का मौका मिला

IRCTC की तरफ से कई स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। समय-समय पर आईआरसीटीसी की द्वारा यात्रियों को घूमने का मौका मिलता है। किफायती कीमत पर यात्रियों को अलग-अलग स्थान पर घुमाया जाता है।

एक बार फिर से GAURAV-PUNYA TEERTH YATRA (SZBG08) के द्वारा टूर पैकेज की घोषणा की गई है। टूर पैकेज की मदद से यात्रियों को AYODHYA, HARIDWAR, KASHI, MAHAKALESHWAR, OMKARESHWAR आदि स्थानों पर घुमाया जाएगा।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

यह टूर पैकेज 12 दिनों और 11 रात का होगा। यात्रियों को 3AC & Sleeper class में घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा की मदद से तीर्थ स्थलों पर घूमने से मन को शांति मिलेगी। इसकी शुरुआत 25.10.2023 से होने वाला है। यात्रियों को Standard क्लास के लिए 24340 से लेकर 22780 रुपए और Comfort क्लास के लिए 36340 से लेकर 34780 रुपए का भुगतान करना होगा।

कहां घुमाया जाएगा?

Mahakaleshwar – Ujjain

Onkareshwar

Ram Jhoola & other temples at Rishikesh

Ganga Aarti – Haridwar

Kashi Viswanath Temple, Sarnath, Vishalakshi Temple, Ganga Aarti-Varanasi

Temple visits at Ayodhya

Triveni Sangam – Prayagraj