खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में कामगार काम करते हैं और प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवागमन भी करते हैं। एयरलाइन के द्वारा समय-समय पर इन यात्रियों के लिए सेल की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से इन्हें कम कीमत में यात्रा का लाभ मिलता है।

सेल के जरिए कम कीमत में कर सकते हैं यात्रा

हाल ही में यह जानकारी दी गई है कि सेल के जरिए कम कीमत में यात्रा कर सकते हैं। दरअसल कई एयरलाइन के जरिए post-summer sales की घोषणा की गई है। यात्री टिकट की बुकिंग 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक कर सकते हैं। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 16 सितंबर से लेकर 15 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं।

Muscat से Salalah के लिए मात्र Omani Riyal 19 में ही टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यात्रियों के लिए 7kg hand luggage की भी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही यूएई के Etihad Airways के द्वारा Sri Lanka, Maldives, Greece, India, और the UK के लिए भी कम कीमत में टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। बुक किए गए टिकट पर सितंबर और नवंबर में यात्रा कर सकते हैं। वहीं Air Arabia के द्वारा भी ‘Big sale on small fares’ promotion की सुविधा दी जा रही है। Dh169 तक की कम कीमत में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>