खाड़ी देशों में घूमने जाने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा आने वाली है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान ने मिलकर एक खास तरह के वीज़ा की योजना बनाई है। इसे ‘GCC Grand Tours Visa’ नाम दिया गया है। इस एक वीज़ा की मदद से यात्री बिना अलग-अलग परमिशन लिए इन छह देशों की यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक इसके शुरू होने में थोड़ा समय और लगेगा।

जरूरी खबर: UAE-Pakistan Meeting: एयरपोर्ट डील रद्द होने के बाद राष्ट्रपति ज़रदारी की शेख मोहम्मद से मुलाक़ात, निवेश पर चर्चा

वीज़ा कब तक शुरू होने की उम्मीद है?

पहले इस वीज़ा को 2025 तक लागू करने की बात चल रही थी, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अब यह सुविधा साल 2026 में पूरी तरह से लागू होने की संभावना है। रिपोर्ट बताती है कि सभी देशों के बीच डेटा शेयर करने और सुरक्षा सिस्टम को एक साथ जोड़ने में समय लग रहा है। इस तकनीकी काम के पूरा होने के बाद ही 2026 के बीच या अंत तक इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

वीज़ा का खर्चा और जरूरी नियम

इस वीज़ा के लिए अभी कोई पक्का सरकारी रेट नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह अलग-अलग वीज़ा लेने से काफी सस्ता पड़ेगा। इस वीज़ा से यात्री 30 से 90 दिनों तक इन देशों में रह सकेंगे। यह वीज़ा सिर्फ घूमने और परिवार से मिलने वालों के लिए होगा, इस पर नौकरी करने की इजाजत नहीं होगी।

  • संभावित फीस: लगभग $90 से $130 (करीब ₹7,500 से ₹11,000) हो सकती है।
  • पासपोर्ट: कम से कम 6 महीने की वैधता होनी चाहिए।
  • बैंक प्रूफ: 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट दिखाना होगा।
  • अन्य कागज: होटल बुकिंग और हेल्थ इंश्योरेंस भी जरूरी होगा।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.