खाड़ी देशों में घूमने या बिज़नेस के लिए जाने वालों को अब ‘GCC Unified Visa’ के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह वीज़ा 2025 के अंत तक आने वाला था, लेकिन अब इसे 2026 के अंत तक शुरू करने की योजना है। इस एक वीज़ा से आप UAE, Saudi Arabia, Qatar, Kuwait, Bahrain और Oman जैसे 6 देशों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे। सऊदी अरब के पर्यटन मंत्री ने इस देरी के बारे में जानकारी दी है।

👉: West Bank में इजरायली सेटलर्स का हमला, दर्जनों फिलिस्तीनी परिवार घर छोड़ने को हुए मजबूर

कब शुरू होगा वीज़ा और किन देशों में मान्य?

इस नए वीज़ा सिस्टम का शुरुआती ट्रायल 2026 की आखिरी तिमाही (Q4) में शुरू होने की उम्मीद है। आम लोगों के लिए यह पूरी तरह से 2027 की शुरुआत तक लागू हो सकता है। यह वीज़ा यूरोप के शेनजेन वीज़ा जैसा होगा, जिससे बार-बार अलग-अलग देश का वीज़ा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें शामिल देश हैं – सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान। सुरक्षा सिस्टम को बेहतर बनाने के कारण इसमें थोड़ा समय लग रहा है।

वीज़ा की फीस और वैधता कितनी होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यूनिफाइड वीज़ा की फीस 100 से 150 अमेरिकी डॉलर (लगभग 367 से 550 AED) के बीच हो सकती है। हालांकि, सरकारों ने अभी तक आधिकारिक फीस की घोषणा नहीं की है। इस वीज़ा की वैधता 30 से 90 दिनों तक हो सकती है और यह मल्टीपल एंट्री वीज़ा होगा। इसका मतलब है कि आप एक ही वीज़ा पर कई बार इन देशों में आ-जा सकेंगे, जिससे पर्यटकों का पैसा और समय दोनों बचेगा।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

इस वीज़ा के लिए अप्लाई करने वाले विदेशी नागरिकों के पास कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट होना जरूरी है। इसके अलावा, यात्रियों को होटल बुकिंग या रहने का सबूत, वापसी का टिकट और ट्रैवल इंश्योरेंस दिखाना होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे लोग अपने देश से ही आवेदन कर सकेंगे। यह कदम भारत से खाड़ी देशों में जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए सफर को काफी आसान बना देगा।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.