घर बनाना है मुश्किल का काम

जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है उस हिसाब से घर खरीदा एक बहुत ही बड़ी बात है। घर खरीदने के लिए किसी भी व्यक्ति को सेविंग, लोन समेत कई तरह के पचड़ों में पड़ने की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनकी किस्मत इतनी बढ़िया होती है कि उन्हें काफी कम कीमत में घर मिल जाता है। जैसे कि कैलिफ़ोर्निया में रुबिया डेनियल नामक महिला ने मात्र 270 रुपये में 3 घर खरीद लिया है।

क्यों इतने कम में मिल गया घर?

इटली में एक जगह है जिसे छोड़ कर लो शहर की तरफ भाग रहे हैं। वहां पर अब कोई नहीं रहना चाहता और सभी घर खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। यहां कोई रहना नहीं चाहता। लेकिन सरकार इस जगह को बसाना चाहती है। यही कारण है कि यहां की प्रॉपर्टी बेहद कम दामों में बेची जा रही है।

सरकार कर रही है सहयोग, कई और लोगों ने खरीदा है घर

रुबिया ने बताया कि उस स्थान पर लोग उनका स्वागत कर रहे थे और उन्हें काफी अच्छा लग रहा था। वह खरीदी गई संपत्ति पर भव्‍य आर्ट गैलरी बनाने का विचार कर रही हैं। यहां पर कई और लोगों ने मकान खरीदा है और सरकार उनका भरपूर सहयोग कर रही है।

https://www.instagram.com/p/CPz8shnFB0o/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>