Go First flight को वापस लौटना पड़ा

बुधवार को Go First flight को वापस लौटना पड़ा। Go First के प्रवक्ता ने बताया कि Go First flight G8 371 में परेशानी के कारण उसे उड़ान के तुरंत बाद मोड़ना पड़ा। फ्लाइट मुंबई से गोवा जा रही थी लेकिन टेक्निकल कारण से फ्लाइट को वापस मोड़ना पड़ा।

दूसरे विमान से यात्रियों को पहुंचाया गया 

बाद में 8:15 pm में 181 यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके बाद एयरलाइन ने देरी और यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताया। अपने पब्लिक बयान में एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और इस असुविधा के लिए खेद है। इस कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

साप्ताहिक उड़ानों की दी जा रही है सेवा 

एयरलाइन ने फिलहाल ही साप्ताहिक उड़ानों की सेवा शुरू की है। Goa के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, Mopa से Mumbai, Hyderabad, Bengaluru के लिए साप्ताहिक उड़ानों की सेवा दी जा रही है। यहां से करीब 42 साप्ताहिक उड़ानों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।