यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कैंसिल हुई फ्लाइट

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल के कारण जो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सभी यात्रियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया और नाराजगी व्यक्त की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर दो से दिन GoAir flights को कैंसल कर दिया गया था जिसके बाद यात्रियों का सब्र टूट गया।

बताते चलें कि यह घटना बुधवार की है जब मुंबई से गोवा जाने वाली GoAir aircraft को कैंसल कर दिया गया। विमान को निर्धारित समय से 10 मिनट पहले कैंसिल किया गया जिससे यात्री काफी परेशान हो गए। एयरलाइन की इस करतूत के कारण यात्री पहले स्टाफ मेंबर से झगड़े और फिर वहां बैठकर प्रोटेस्ट करने लगे।

विडियो हो रहा है वायरल

एयरलाइन के खिलाफ विरोध जता रहे यात्रियों का वीडियो भी तेजी से वायरल भी हो रहा है जिसमें लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि सर झूठ मत बोलो आप।

कई फ्लाइट में देरी हुई तो कई को किया गया निलंबित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से अमृतसर और मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली विमान को भी कैंसिल कर दिया गया था। इसके अलावा मुंबई से दिल्ली जाने वाली विमान भी एक घंटे 50 मिनट लेट थी। पीड़ित यात्रियों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की और सोशल मीडिया पर भी विरोध प्रदर्शन किया।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>