27 मई से शुरू हो जाएगा सस्ता GoFirst का फ्लाइट. कंपनी ने जारी किया अपना नया तारीख़.

Lov Singh17 May 20231 min read3 viewsIndia

समस्या में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट 26 मई तक उड़ानों का परिचालन नहीं करेगी। हालांकि कंपनी ने बुधवार को उम्मीद जताई कि वह जल्दी ही बुकिंग बहाल करेगी।

दिवाला समाधान कार्यवाही से गुजर रही गो फर्स्ट ने तीन मई से उड़ानों का संचालन निलंबित कर रखा है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कंपनी को अगले आदेश तक बुकिंग रोकने का निर्देश दिया है।

गो फर्स्ट ने अपनी वेबसाइट और twitter हैंडल पर कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से 26 मई, 2023 तक की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

कंपनी ने कहा, “जल्द ही बुक की गई टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन की बहाली के लिए आवेदन दायर किया है। हम जल्दी ही बुकिंग बहाल करने में सक्षम होंगे।”

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment