सोने की बढ़ी मांग

हर कोई चाहता है कि उसके पास बड़ी मात्रा में सोना चांदी हो। ऐसे लोग सोने चांदी की रेट पर लगातार नजर बनाए रहते हैं। इसके अलावा कम दाम में सोना खरीदने के लिए विदेशों में भी जाते हैं। Al-Seyassah daily की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत में भी सोने की मांग बढ़ी है। World Gold Council की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 की पहली 9 महीने में कुवैत में सोने के गहने की मांग 8 फीसदी वार्षिक तौर पर बढ़ी है।

सोने की मांग में 8 फीसदी की बढ़ोतरी 

बताते चलें कि लोगों के द्वारा सोने के गहनों की मांग बढ़ी है। वेबसाइट “Live” के मुताबिक 2021 में 10 tons सोने की मांग थी। वहीं 2022 में यह मांग 10.8 tons तक बढ़ गई है यानी कि 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

सोना खरीदना लोगों को खूब भाता है। पिछले महीने दिवाली और दशहरा के दौरान लगातार कीमतों में गिरावट के बाद लोग खूब उत्साहित हुए थे। वह सोना खरीदने के लिए दुबई भी जा रहे थे। जो लोग किसी कारण नहीं जा पाए थे वह ऑनलाइन भी ऑर्डर कर रहे थे।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।