मजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी इस दौरान 2,690 रुपये गिरकर 73,445 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, “दिल्ली के बाजार में सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।” विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,009 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

 

Gram 22K Today 22K Yesterday Price Change
1 gram 5,660 5,700 -40
8 gram 45,280 45,600 -320
10 gram 56,600 57,000 -400
100 gram 5,66,000 5,70,000 -4,000

 

 

बीते वित्त वर्ष में सोने का आयात 24 फीसदी घटा

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से 2022-23 में भारत का सोने का आयात 24.15% घटकर 35 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में 46.2 अरब डॉलर सोने का आयात हुआ था। सोने के आयात से देश के चालू खाते घाटे को कम करने में मदद मिलती है, हालांकि, इस बार आयात में भारी गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है।

2022-23 में व्यापार घाटा एक साल पहले की अवधि में 191 अरब डॉलर के मुकाबले 267 अरब डॉलर होने का अनुमान था। 2022-23 में चांदी का आयात 6% बढ़कर 5.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अगस्त, 2022 से इस साल फरवरी तक सोने का आयात घटता गया। मार्च, 2022 में एक अरब डॉलर से बढ़कर यह मार्च, 2023 में 3.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच 600 टन सोने का हुआ आयात

भारत ने 2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच कुल 600 टन सोने का आयात किया। सालाना आधार पर इसके आयात का औसत 800-900 टन का रहा है। 2022-23 में जेम्स व जूलरी निर्यात तीन फीसदी घटकर 38 अरब डॉलर रह गया है।