अक्टूबर की शुरुआत में भारत में सोने की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंच गई थीं। हालांकि आज सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमत में 65 रूपए की गिरावट हुई है इसके साथ ही 24 कैरेट सोना: ₹11,804 प्रति ग्राम (↓ ₹65) है। 22 कैरेट सोना की कीमत में 60 रूपए की गिरावट हुई है जिसके बाद ₹10,820 प्रति ग्राम (↓ ₹60) है और 18 कैरेट सोना में 49 रूपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद नई कीमत ₹8,853 प्रति ग्राम (↓ ₹49) है।
सोने की कीमतें अभी भी ऐतिहासिक उच्च स्तर के करीब हैं। 24 कैरेट सोना निवेश के लिए सबसे महंगा और उपयुक्त माना जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना ज्यादातर आभूषणों में इस्तेमाल होता है।
मुख्य शहरों में सोने की कीमतें (₹/ग्राम):
-
मुंबई: 24K – 11,804 | 22K – 10,820 | 18K – 8,853
-
दिल्ली: 24K – 11,819 | 22K – 10,835 | 18K – 8,868
-
चेन्नई: 24K – 11,826 | 22K – 10,840 | 18K – 8,980
-
कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, पुणे: 24K – 11,804 | 22K – 10,820 | 18K – 8,853




