अमेरिका में महंगाई के आंकड़े नरम पड़ने से सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इससे सोना करीब तीन महीने के उच्च स्तर पर आ गया है। मंगलवार को भी सोने की घरेलू वायदा कीमतें बढ़त के साथ ट्रेंड करती दिखी।

अमेरिका में अक्टूबर महीने में महंगाई उम्मीद से कम दर्ज हुई है। इसके बाद यूएस में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से मिले-जुले संकेत मिले। इससे डॉलर में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 0.21 फीसदी या 113 रुपए के उछाल के साथ 52,831 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली।

 

चांदी में उछाल

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.27 फीसदी या 170 रुपए की बढ़त के साथ 62,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

 

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार सुबह सोने का वायदा और हाजिर भाव मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह 0.14 फीसदी या 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1774.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.01 फीसदी या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1771.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Indian Major Cities Gold Rates Today

City 22K Today 24K Today
Chennai 49,400 53,890
Mumbai 48,550 52,960
Delhi 48,700 53,110
Kolkata 48,550 52,960
Bangalore 48,600 53,010
Hyderabad 48,550 52,960
Kerala 48,550 52,960
Pune 48,580 53,040
Vadodara 48,580 53,040
Ahmedabad 48,600 53,010
Jaipur 48,700 53,110
Lucknow 48,700 53,110
Coimbatore 49,400 53,890
Madurai 49,400 53,890
Vijayawada 48,550 52,960
Patna 48,580 53,040
Nagpur 48,580 53,040
Chandigarh 48,700 53,110
Surat 48,600 53,010
Bhubaneswar 48,550 52,960
Mangalore 48,600 53,010
Visakhapatnam 48,550 52,960
Nashik 48,580 53,040
Mysore 48,600 53,010

Gold Rate in India for Last 10 Days (10 g)

Date 22K 24K
Nov 15, 2022 48,550 290 52,960 320 
Nov 14, 2022 48,260 0 52,640 0 
Nov 13, 2022 48,260 60 52,640 60 
Nov 12, 2022 48,200 400 52,580 430 
Nov 11, 2022 47,800 440 52,150 480 
Nov 10, 2022 47,360 0 51,670 0 
Nov 9, 2022 47,360 560 51,670 620 
Nov 8, 2022 46,800 -100 51,050 -110 
Nov 7, 2022 46,900 -100 51,160 -120 
Nov 5, 2022 47,000 900 51,280 990 

चांदी के वैश्विक भाव की बात करें तो मंगलवार सुबह इसकी वायदा कीमत सपाट और हाजिर कीमत बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 22.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.17 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 22.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

 

पैसे को बढ़ाने के लिए आप BOB के FD का फ़ायदा भी आप ले सकते हैं. जानकारी उसकी इस प्रकार हैं.

Bank of Baroda ने भी बढ़ाया FD INTEREST RATE. नया ब्याज जानकर गद-गद हुए लोग