GulfHindi: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपए गिरकर 54,554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले में कारोबार कीमती धातु 54,974 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का भाव 23.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “यूएस फेड के तेज रुख के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतें एशियाई कारोबारी घंटों में कम कारोबार कर रही हैं. फेड चेयरमैन पॉवेल ने अगले साल मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर कम करने के लिए और अधिक दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है.’

 

Today 22 Carat Gold Price Per Gram in India (INR)

Gram 22K Today 22K Yesterday Price Change
1 gram 4,999 5,030 -31
8 gram 39,992 40,240 -248
10 gram 49,990 50,300 -310
100 gram 4,99,900 5,03,000 -3,100

 

Today 24 Carat Gold Rate Per Gram in India (INR)

Gram 24K Today 24K Yesterday Price Change
1 gram 5,453 5,488 -35
8 gram 43,624 43,904 -280
10 gram 54,530 54,880 -350
100 gram 5,45,300 5,48,800 -3,500