संयुक्त अरब अमीरात में चार Filipino प्रवासियों को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है

गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कैम में संयुक्त अरब अमीरात में चार Filipino प्रवासियों को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन सभी पर Dh10 million का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रचार और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह लोग अपने गोल्ड बिज़नेस में लोगों को इन्वेस्ट करने की सलाह देते थे। उनके वेबसाइट का नाम ‘Gold Empire Management’ (GEM) था।

gold
gold

जेल की सजा के बाद उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा

बता दें कि वह लोगों से यह भी कहते थे कि इसमें नए सदस्य को जोड़ने पर आपको Dh1,000 भी ईनाम दिया जाएगा। एक आरोपी के पास गहनों का दुकान भी है, उसे Dh50 million देने का आदेश दिया गया है। जेल की सजा के बाद उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा। लोगों से सावधान रहने की हिदायत दी गई है और किसी तरह का शक होने पर शिकायत की सलाह दी गई है।