शुक्रवार को कस्टम अधिकारियों के द्वारा Indira Gandhi International (IGI) airport पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि आरोपी के पास विदेशी ओरिजिन का 73 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया है।

इंदौर से आया था आरोपी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी इंदौर से दिल्ली आया था। वह एयरपोर्ट के Terminal-3 से यात्रा कर रहा था उसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गई है। उस व्यक्ति के व्यवहार को देखते हुए उसपर अधिकारियों को शक हुआ था।

उस व्यक्ति के बैगेज जांच के दौरान उसमें कुछ प्रतिबंधित प्रोडक्ट दिखा था। इसके बाद जब बैग की जांच की गई तो उसमें से 13 yellow metal pieces बरामद किया गया है। बरामद किए गए सोने का वजन 999 grams है। पहले भी कई बार आरोपियों के द्वारा सोने की तस्करी की कोशिश की जा चुकी है। Airport पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस रहते हैं और तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाती है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>