पूरी खबर एक नज़र,

  • भारी मात्रा में सोने का पेस्ट जब्त शारजाह से आ रही महिला गिरफ्तार 

महिला यात्री के पास भारी मात्रा में सोने का पेस्ट जब्त

IGI AIRPORT कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से दिल्ली आने वाली महिला यात्री के पास भारी मात्रा में सोने का पेस्ट जब्त किया गया है। अधिकारियों को महिला पर शक हुआ जिसके बाद उसे पकड़ा गया और पूछताछ शुरू की गई।

अंडरगार्मेंट्स में छुपाया था सोना

बताते चलें कि अधिकारियों ने पाया कि महिला ने अंडरगार्मेंट्स में सोने के पेस्ट को छुपा लिया था। आरोपियों के पास 1.5 किलो सोना जब्त किया गया है। सभी सोने की कीमत लाखों में है।