सोना तस्करी के दो मामलों में पकड़े गए आरोपी 

खाड़ी देशों से तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से लगातार इस तरह की घटना सामने आई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दो दिनों में 10 किलो सोना बरामद किया गया है। लगातार आए तस्करी के दो मामलों ने खलबली मचा दी है। दरअसल, पहले मामले में दुबई से एक पैकेट राजस्थान भेजा गया था।

बताते चलें कि इस बात की खबर लगते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी और इस मामले में दो भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान सोना और कीमती पत्थर बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत 5.66 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

आरोपियों की किया गया गिरफ्तार, करोड़ों का मिला सोना 

इसके अलावा दूसरे मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो दुबई से सोना लाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, वह IGI airport पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास साढ़े चार किलो सोना बरामद किया गया है। इसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये हो सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।