तस्करी के कई मामले आए सामने 

भारत में खाड़ी देशों से तस्करी के मामले कोई नए नहीं हैं। कई बार ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की जाती है जो अवैध तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश करते हैं। एकबार फिर से सऊदी से भारत में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चलें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी मामले में भारतीय की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी रियाद से आया था और अपने अंडर गारमेंट में छुपा कर सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था।

आगे की जांच जारी

आरोपी के पास 1760 gms का सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 90.29 लाख रुपए है। सोने को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारी नई तकनीक से लैस होते हैं। इस मामले में आरोपी अपने अंडर गारमेंट में सोना छुपा कर ला रहा था लेकिन एयरपोर्ट पर तकनीक से लैस उपकरणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>