सोने की तस्करी की कोशिश 

खाड़ी देशों से भारत में सोने की तस्करी की कोशिश की जाती रहती है। इसी से संबंधित एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक भारतीय हुआ गिरफ्तार 

बताते चलें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय को सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो सोने का पेस्ट अपने अंडरगार्मेंट में छुपा रखा था। आरोपी के पास से 1760 gms सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 90.29 लाख रुपए है। कस्टम अधिकारियों ने सफलता से सोना को बरामद कर लिया है।

भारतीय व्यक्ति रियाद से भारतीय एयरपोर्ट पर आया था। आरोपी ने बड़े ही शरीर तरीके से सोने को अपने अंडरगार्मेंट में छुपा रखा था ताकि पकड़ा न जाए। लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद चौकस अधिकारी और नई तकनीक से बच न पाया और पकड़ा गया। सोने को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।